ePaper

Dumri Vidhan Sabha Result 2024: जयराम महतो ने डुमरी में जेएलकेएम का खोला खाता, झामुमो की बेबी देवी को 10945 से दी शिकस्त

Updated at : 23 Nov 2024 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Dumri Vidhan Sabha Chunav 2024

Dumri Vidhan Sabha Chunav 2024

Dumri Chunav Result 2024: डुमरी विधानसभा सीट इस बार झारखंड में एक बड़ी हॉट सीट है. यहां जेएमएम की बेबी देवी और जेएलकेएम के जयराम महतो के बीच कांटे की टक्कर है.

विज्ञापन

Dumri Assembly Election Result 2024: झारखंड डुमरी विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने पूर्व विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को पराजित कर दिया. इस जीत के साथ ही झारखंड में जयराम महतो ने जेएलकेएम का खाता खाेल दिया. इस चुनाव में जयराम महतो ने बेबी देवी को 10945 मतों से पराजित किया. जयराम महतो को कुल 94496 वोट मिले, जबकि बेबी देवी को 83551 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस सीट से तीसरे स्थान पर आजसू पार्टी की यशोदा देवी रहीं. उन्हें कुल 35890 वोट मिले.

इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

उम्मीदवारदल
बेबी देवीझामुमो
यशोदा देवीआजसू
जयराम कुमार महतोजेएलकेएम

2019 में डुमरी सीट का चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त मत
जगरनाथ महतोजेएमएम71017
यशोदा देवीआजसू पार्टी36817
प्रदीप साहभाजपा35994
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola