ePaper

डॉ सरफराज अहमद ने लोगों से किया का संपर्क

Updated at : 23 May 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ सरफराज अहमद ने लोगों से किया का संपर्क

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद के नेतृत्व में मुफस्सिल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह. गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद के नेतृत्व में मुफस्सिल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. डॉ अहमद ने बरवाडीह, बुढ़ियाखाद, मोती मोहल्ला, 16 नंबर, अंबाटांड़, कमलजोर, झगरी, दर्जी मोहल्ला, माथाडीह समेत अन्य क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्री महतो को समर्थन देने की अपील की. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, सरफराज अंसारी, सोहेल इराकी, यश सिन्हा, लडडू खान, सब्बन खान, मो. सदाब, पप्पू, गुलाम सरवर, शंकर दास, बबलू दास, सुरेंद्र दास, मो. सद्दाम, दानिश कमाल, शहबाज अहमद आदि मौजूद थे. मथुरा प्रसाद महतो के लिए मांगा समर्थन गिरिडीह. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के लिए गुरुवार को झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिस ने समर्थन मांगा. उन्होंने मछली मोहल्ला, कुरेशी मोहल्ला, शबाना रोड, चूड़ी मोहल्ला, आजाद नगर, बीबीसी रोड व बुलाकी रोड में पैदल यात्रा कर श्री महतो को समर्थन देने की अपील की. मौके पर नौशाद अहमद चांद, सरफराज, कैश राजा, तन्नू उस्ताद, फिरोज अली, शकील अंसारी, मो डब्बू, कमाल अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola