Giridih News :डीसी व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शनिवार की देर रात उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी डॉ विमल कुमार ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शनिवार की देर रात उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी डॉ बिमल कुमार ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. कंट्रोल रूम के जरिये एसएसटीएस में वेबकास्टिंग व सी-विजिल का रिकॉर्ड देखा गया. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों से शहर के कोने-कोने का जायजा लिया. वहीं, कंट्रोल रूम में रोस्टर ड्यूटी के अनुरूप प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को चौकसी के साथ हमेशा की तरह कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि मतदान के दिन पूरी टीम सक्रियता के साथ कार्य करेगी, ताकि मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. कंट्रोल रूम से सभी गतिविधि पर नजर रखी जाये. शिकायत मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola