Giridih News :सद्गुरु को देह समझना भूल और अज्ञान है : अरुण पाटिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :ईश्वर निराकार, रंगहीन, अमर, सर्वज्ञ तथा सर्वव्यापी है. ईश्वर था है और रहेगा. सद्गुरु को देह समझना भूल और अज्ञान है. उक्त बातें संत निरंकारी सत्संग समारोह में अरुण विटोभा पाटिल ने कही.

विज्ञापन

ठाकुरबाड़ी मैदान में आयोजित संत निरंकारी सत्संग समारोह

ईश्वर निराकार, रंगहीन, अमर, सर्वज्ञ तथा सर्वव्यापी है. ईश्वर था है और रहेगा. सद्गुरु को देह समझना भूल और अज्ञान हैं. उक्त बातें सरिया स्थित ठाकुरबाड़ी मैदान में आयोजित संत निरंकारी सत्संग समारोह में बतौर मुख्य प्रवक्ता अरुण विटोभा पाटिल (ज्ञान प्रचारक) ने अपने प्रवचन में कहा. उन्होंने बताया कि वह छिपा हुआ है. उसे बाहरी आंखों से नहीं देखा जा सकता. इन्हें लोग ईश्वर, परमात्मा, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु, राम, कृष्ण, ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि के नाम से जानते हैं. जब-जब धर्म की हानि हुई है, तब-तब अत्याचार बढ़ा है. उसे खत्म करने के लिए राम का अवतार हुआ है. कबीर दास के अनुसार उन्होंने इस ब्रह्मांड में चार राम की व्याख्या की जिसमें बताया कि एक राम दशरथ का बेटा, एक राम हर आत्मा में रहता है, एक राम सर्वव्यापी है, जबकि एक राम त्रिगुण से परे है. जिनके रहस्य को कोई समझ नहीं पाता. उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने मुख्य वक्ता अरुण पाटिल जी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. आयोजन में संत निरंकारी सत्संग समारोह के जोनल इंचार्ज प्रो डी सिंह सत्यनारायण मोदी, महात्मा लक्ष्मी नारायण, बासुदेव, विनोद, शक्ति प्रसाद, नीलकंठ, प्रदीप, कृष्णा, बसंती, मुकेश, गीता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

निरंकारी संत समागम कार्यक्रम का आयोजन

सदगुरु सुदीक्षा जी के निर्देश पर शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संग चतरो ब्रांच ने चतरो हटियाटांड़ में निरंकारी संत समागम कार्यक्रम आयोजन किया. संत समागम में मुख्य रूप से उपस्थित ज्ञान प्रचारक अरुण वी पाटिल के आशीर्वचन का सत्संग प्रेमियों ने आत्मसात किया. शुरुआत मंगलाचरण से हुई. कार्यक्रम मुखी महात्मा सुखदेव यादव, मुखी अशोक प्रसाद गुप्ता, गोपाल राम, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, निशांत कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, प्रयाग दास, मंजू गुप्ता, माया गुप्ता, कनिष्का गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola