Giridih News : कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका मंत्रियों का पुतला

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : कांग्रेसियों ने भारत सरकार के दो मंत्रियों द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया.

विज्ञापन

गिरिडीह.

कांग्रेसियों ने भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध में प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया. नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस तरह के मंत्रियों को, जो मर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं, उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, कृष्ण सिंह, राजेश तुरी, पोरेश नाथ मित्रा, अमित सिन्हा, अहमद राज नूरी, मंजू कुमारी, गुलाम मुस्तफा, जुनैद आलम, यश सिन्हा, सुलेमान अख्तर, असीम जफर, रामानंद कुशवाहा, हिमांशु सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, योगेश्वर महत्ता , गोपाल राय आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola