Giridih News :गिरिडीह में शीतलहर का प्रकोप जारी, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :गिरिडीह जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शीतलहर से लोग परेशान हैं. बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा. आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा.

विज्ञापन

गिरिडीह जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शीतलहर के कारण लोगों को काफी दिक्कती का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा. आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा. दिनभर ठंडी हवा चलती रही और शाम में फिर से कोहरा छा गया. पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति बनी हुई है. दोपहर में ठंडी हवा कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. लोग ठंड से बचने के लिए धूप में काफी देर तक रहे. बुधवार को करीब 11 बजे धूप निकली. शाम में लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों में चले गये. ठंड से बचने के लिए कई लोग अलाव की सहारा ले रहे हैं. शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण इलाकों में शाम ढलने के बाद अलाव तापते हुए लोग नजर आते हैं. इधर, ठंड के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई बच्चे स्कूल जाने के नाम पर आनाकानी करते रहे. इधर, कोयलांचल क्षेत्र में ठंड को देखते हुए समाजसेवी चंद्रकांत सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola