शराब तस्करों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Updated:
विज्ञापन

तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा के पास शुक्रवार की रात को शराब तस्करों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर हाथापाई होने की भी सूचना है. इसमें कुछ पुलिसकर्मियों और शराब तस्करों को चोट आयी है.

विज्ञापन

भागाने के क्रम में शराब तस्करों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल तिसरी. तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा के पास शुक्रवार की रात को शराब तस्करों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर हाथापाई होने की भी सूचना है. इसमें कुछ पुलिसकर्मियों और शराब तस्करों को चोट आयी है. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए बिहार ले जायी जा रही शराब के साथ एक चार पहिया वाहन जब्त किया. पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. जानकारी के अनुसार तिसरी पुलिस को सूचना मिली थी कि घंघरीपुरा के पास कुछ शराब तस्कर शराब की खेप को बिहार ले जाने की तैयारी में हैं. सूचना मिलने के बाद तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक सदल-बल मौके पर पहुंचे, तो शराब तस्कर पुलिस से उलझ गये. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने लगे. पुलिस की टीम ने शराब तस्करों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान शराब तस्करों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों को चोट आयी है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola