तीन बच्चों के साथ पत्नी घर से भागी, पति ने थाने में की शिकायत

Updated at : 28 May 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों के साथ पत्नी घर से भागी, पति ने थाने में की शिकायत

कर्णपुरा पंचायत के भोजदहा गांव के मो सबरुद्दीन की पत्नी खैरुन परवीन अपने तीन बच्चों के साथ सोमवार को फरार हो गयी.

विज्ञापन

बेंगाबाद थाना क्षेत्र का मामला

बेंगाबाद.

कर्णपुरा पंचायत के भोजदहा गांव के मो सबरुद्दीन की पत्नी खैरुन परवीन अपने तीन बच्चों के साथ सोमवार को फरार हो गयी. खोजबीन के बाद उसका सुराग नहीं मिला तो परेशान सबरुद्दीन ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पहल करने की गुहार लगायी है. महिला अपने साथ घर से 45 हजार नगदी व अपने जेवरात भी साथ ले गयी है. इस बीच महिला ने मंगलवार की सुबह अपने पति को फोन कर खोजबीन नहीं करने की नसीहत देकर फोन ऑफ कर दी.

क्या है मामला :

मो सबरुद्दीन दिहाड़ी मजदूर है. उसकी शादी मुफस्सिल थानांतर्गत खुटवाढाब की खैरुन परवीन के साथ वर्ष 2011 में हुई थी. उसे दो पुत्र व एक पुत्री है. एक पुत्र गांडेय के फुलजोरी के मदरसा में पढ़ता है, जो फिलहाल घर आया था. सबरुद्दीन ने सोमवार की सुबह पत्नी को तीन सौ रु नगद देते हुए पुत्र को मदरसे में पहुंचा देने को कहा. इसके बाद वह मजदूरी करने शहर चला गया. शाम में घर आने पर घर में ताला बंद पाया. घर में कोई भी मौजूद भी नहीं था. इसके बाद ताला तोड़कर घर में जाने पर सारा सामान तितर-बितर पाया. पत्नी के गहने गायब थे. गोदरेज में रखे पांच हजार नगदी के अलावा पत्नी के लोन में लिये 40 हजार भी नहीं थे. इसके बाद परेशान सबरुद्दीन ने खोजबीन शुरू की. नाते-रिश्तेदारों से भी सुराग नहीं मिला.

बॉक्स:::

पत्नी ने कहा, खोजबीन मत करो. जहां जाना था, चले गये: इधर, मंगलवार की सुबह अंजान नंबर से उसके पास फोन आया. उधर से उसकी पत्नी ने कहा कि खोजबीन मत करो, मुझे जहां जाना था चले गये हैं. इधर, परेशान सबरुद्दीन ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola