Giridih News :प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Feb 2026 10:52 PM
Giridih News :नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भोंपू का शोर थम गया. मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी. प्रत्याशियों ने जनसंपर्क और रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान मतदाताओं से संपर्क करते हुए समर्थन करने की अपील की गयी.
बता दें कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें दो महिलाएं हैं. यूं तो चुनाव प्रचार शुरू होने के साथ ही सबों ने जनसंपर्क अभियान कर अपनी प्राथमिकताओं को गिनाने का काम किया. संकल्प पत्र जारी किये गये. इसके जरिये प्राथमिकताओं की लंबी फेहरिस्त मतदाताओं के समक्ष रखी गयी. मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिश की गयी. सुबह से लेकर देर शाम तक प्रचार कर खूब पसीना बहाया गया. मेयर सीट को लेकर गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का तापमान बढ़ा हुआ है. चूंकि मेयर सीट से चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों के पक्ष में राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन करने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता रही.
36 वार्डों में बंटा है निगम
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड है. इन वार्डों में कुल 216 पार्षद पद के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें से कई निवर्तमान वार्ड पार्षद भी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, महिला आरक्षित वार्ड की सीटों पर निवर्तमान वार्ड पार्षद ने अपने-अपने परिजनों को चुनाव मैदान में खड़ा किया है. चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशियों वादा कर रहे थे, तो जनता ज्वलंत समस्या रख रही थी. चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट की तैयारी में लग गये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










