-ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार जख्मी
गावां थानांतर्गत बंगालीबारा के पास सोमवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक सवार जख्मी हो गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में इलाजरत है.
गावां. गावां थानांतर्गत बंगालीबारा के पास सोमवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक सवार जख्मी हो गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में इलाजरत है. बताया जाता है कि बिरने निवासी विजय कुमार उम्र (18) पिता शंकर साव और बिरने निवासी मुन्ना साव एक ही बाइक पर सवार होकर मंझने से अपने घर बिरने की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि तिलैया जंगल से अवैध माइका लदे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार विजय कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में 108 एंबुलेंस के सहयोग से उसे सीएचसी गावां में भर्ती किया गया. घटना के बाद वाहन चालक को लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए