Giridih News :बाहा पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक : मंत्री
Giridih News :नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को भारती चलकरी पंचायत के बनासो गांव में बाहा बोंगा समिति बनासो के पारंपरिक कार्यक्रम में भाग लिया. मांझीथान में मंत्री के पूजा-अर्चना व आशीर्वाद लेने के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ.
ग्रामीणों ने पारंपरिक रिवाज के साथ मंत्री का स्वागत किया. मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य के बीच मंत्री को जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. इस दौरान पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा.
अतिथियों को किया गया सम्मानित
बाहा बोंगा समिति बनासो की ओर से मंत्री सहित अन्य अतिथियों को सरना गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बाहा बोंगा पर्व की महत्ता एवं उसकी सांस्कृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाये रखते हैं. उन्होंने आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परंपराओं को सहेजने का कार्य सराहनीय है. समिति के सदस्यों ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह पहला अवसर है, जब कोई मंत्री उनके गांव में पहुंचे हैं. ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय तक जानेवाली सड़क के सुदृढ़ीकरण की मांग प्रमुखता से उठायी. साथ ही क्षेत्र में पलायन की बढ़ती समस्या की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर बाबूराम हेंब्रम, चांद भैरव सोरेन, मंगू किस्कू सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
पालगंज के यज्ञ में शामिल हुए मंत्री
पालगंज स्थित मथानी चौक के बजरंग बली मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का समापन मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ हुआ. भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन के दौरान वृंदावन से आये आचार्य अलकेश शरण पराशर ने प्रवचन दिया. इधर, यज्ञ के अंतिम दिन झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचे तथा मंडप में प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि रंजन सिन्हा, गौतम गोस्वामी, सजीत सिंह, रवि रंजन सिंह, संजय बरनवाल, भोला साव, संजीव गोस्वामी, बप्पी लाहकार, विवेक कुमार, सुशील कुमार, मयंक बरनवाल,,नकुल साव, अर्जुन मल्लाह, अशोक गुप्ता समेत अन्य का योगदान रहा.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए