Giridih News:बीएड प्रशिक्षुओं ने एड्स जागरूकता रैली निकाली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News:केएन बक्शी बीएड कॉलेज बेंगाबाद के प्रशिक्षुओं ने शनिवार को एड्स जागरूकता रैली रैली कॉलेज परिसर से निकाली.

विज्ञापन

केएन बक्शी बीएड कॉलेज बेंगाबाद के प्रशिक्षुओं ने शनिवार को एड्स जागरूकता रैली. रैली कॉलेज परिसर से निकली. प्रशिक्षु बसनबारी, हाड़ोडीह व करमाटांड़ गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया. प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विश्व एड्स दिवस एचआइवी और एड्स के खिलाफ लड़ाई में लोगों को एकजुट करने का वैश्विक आंदोलन है. 1988 से विभिन्न समुदाय विश्व एड्स दिवस पर एचआइवी कलंक के खिलाफ शक्ति और एकजुटता दिखाने तथा खोयी जिंदगी को याद करने के लिए एक साथ खड़े होते हैं. उप प्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा यह एक ऐसा क्षण है, जब हमें ऐसे भविष्य का निर्माण करने के लिए आवश्यक नेतृत्व को प्रेरित करना चाहिए, जहां एचआइवी किसी के जीवन के रास्ते में ना आये. डॉ शंकर सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर डॉ सुरेश यादव, प्रो नूतन शर्मा, प्रो नीलेश लकड़ा, प्रो मदन कुमार के अलावा राकेश, विनय, रागिनी, नारायण कोल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola