Giridih News :सहायक अध्यापक संघ ने की लंबित मानदेय भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सहायक अध्यापक जिला संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर डीएसइ को एक ज्ञापन सौंपा. इसकी अगुवाई संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो, सचिव सुखदेव हाजरा आदि कर रहे थे.

विज्ञापन

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसइ को सौंपा ज्ञापन

सहायक अध्यापक जिला संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर डीएसइ को एक ज्ञापन सौंपा. इसकी अगुवाई संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो, सचिव सुखदेव हाजरा आदि कर रहे थे. कहा कि भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ, उत्तर प्रदेश व हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से योग्यताधारी सहायक अध्यापकों को संप्रति पारा शिक्षकों का मानदेय अगस्त 2024 से ही लंबित है. इस प्रकार के कई अन्य संस्थानों से शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यताधारी सहायक अध्यापकों व सहायक शिक्षकों को नियमित मानदेय या वेतन भुगतान किया जा रहा है. अगस्त 2024 से मानदेय भुगतान पर रोक के बाद प्रभावित सहायक अध्यापकों व पारा शिक्षक संगठनों ने कई बार मामले का निष्पादन करते हुए लंबित मानदेय का भुगतान करने के लिए जिला व राज्य के वरीय पदाधिकारियों से गुहार लगायी, लेकिन आज तक इसका निष्पादन नहीं हुआ. होली नजदीक है, जबकि रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में सहायक अध्यापकों का भुगतान नहीं होने से परेशानी उत्पन्न होगी. संघ के लोगों ने कहा कि सात-आठ महीने से लंबित मानदेय से सभी सहायक अध्यापकों के घरों में भुखमरी उत्पन्न हो गयी है. होली के पहले लंबित मानदेय का भुगतान की मांग की.

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षात्मक बैठक

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को संघ भवन में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष बासुकीनाथ राय ने की. राज्य उपाध्यक्ष सह प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षकों की दी जानेवाली प्रोन्नति पर विचार नहीं हो रहा है. राज्य के कई जिलों में प्रोन्नति दी जा चुकी है, लेकिन गिरिडीह जिले में सूची बनाने के ही नाम पर नाटक हो रहा है. इसका संगठन जोरदान विरोध करता है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 मार्च तक शिक्षकों को अगर प्रोन्नति नहीं दी जाती है, तो उसके बाद वे लोग कभी भी विरोध के रूप में धरना प्रदर्शन करेंगे. बैठक में गौरीशंकर सिंह, योगेश्वर महथा, राजकुमार मोदी, राम निरंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार चौधरी, नदीम प्रवेज, लालमोहन दास, जीतेंद्र कुमार, भैरव रविदास एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola