Giridih News: फ्लैग मार्च निकालकर आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील

Giridih News: फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व बटालियन के डिप्टी कमांडेंट कर रहे थे. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी. जवानों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और शहर की भौगोलिक स्थिति से रूबरू हुए, ताकि किसी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके.
रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ)व जिला पुलिस बल ने शनिवार की शाम बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला. आपात स्थिति में दंगाइयों व पत्थरबाजों से निपटने के लिए रैफ की 106 बटालियन ने मार्च किया. नेतृत्व एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व बटालियन के डिप्टी कमांडेंट कर रहे थे. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी. जवानों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और शहर की भौगोलिक स्थिति से रूबरू हुए, ताकि किसी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके. मार्च में नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद, एसआई अमन कुमार, गोविंद साव व एनुल हक, एएसआई प्रमोद प्रसाद व अरविंद पाठक समेत कई जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




