मारपीट व छिनतई का आरोप
बेंगाबाद : बदवारा पंचायत के बर्मन बहियार निवासी आबिद और मकबूल अंसारी ने बदवारा गांव के पांच लोगों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है. आवेदन में आबिद अंसारी और मकबूल अंसारी ने लिखा है कि शनिवार को बदवारा गांव रिश्तेदार टिपन अंसारी […]
बेंगाबाद : बदवारा पंचायत के बर्मन बहियार निवासी आबिद और मकबूल अंसारी ने बदवारा गांव के पांच लोगों पर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है. आवेदन में आबिद अंसारी और मकबूल अंसारी ने लिखा है कि शनिवार को बदवारा गांव रिश्तेदार टिपन अंसारी के घर बोलेरो से आये थे. शाम को दोनों उक्त वाहन पर सवार होकर घर लौट रहे थे.
रास्ते में बदवारा गांव के ही पांच लोगों ने बोलेरो वाहन को रोक दिया और बेवजह मारपीट करते हुए नगदी व मोबाइल छीन लिया. वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. रजान से भी मारने की धमकी दी है. दोनों ने रविवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए