Giridih News :बाहा पर्व की तैयारी को लेकर प्रशासन तैयार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बाहा पर्व की तैयारी को लेकर प्रशासन तैयार

Giridih News :आगामी बाहा पर्व की तैयारी को लेकर प्रशासन तैयार है. बुधवार को एसडीपीओ सुमीत प्रसाद, बीडीओ मनोज मरांडी व सीओ हृषिकेश मरांडी ने दिशोम मांझीथान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने मरांग बुरु जुग जाहेर बोंगा बुरु समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की. समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि बाहा पर्व का आयोजन 18 से 20 फरवरी तक किया जायेगा. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

आयोजन स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने पर

चर्चा

बैठक में आयोजन स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इधर बाहा पर्व का निमंत्रण देने के उद्देश्य से मंगलवार को मरांग बुरु जुग जाहेर बोंगा बुरु समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को विधिवत आमंत्रण सौंपा गया है. इसमें मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना है. बुधवार को मांझीथान पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष रूप से विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.अधिकारियों ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाहा पर्व क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसे हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. मौके पर थाना प्रभारी संजय यादव, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, दिलीप मुर्मू, राजेश सोरेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola