Giridih News :35 टन कोयला लदा ट्रक जब्त

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 11:42 PM

विज्ञापन

अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ गुरुवार की देर रात अधिकारियों ने तिसरी क्षेत्र में अभियान चलाया. जांच के क्रम में एक ट्रक पर 35 टन अवैध कोयला लदा मिला.

विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेष रंजन के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में तिसरी थाना क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान गुरुवार की देर रात को सीओ अखिलेश प्रसाद, खान निरीक्षक गिरिडीह विश्वनाथ उरांव व थाना प्रभारी तिसरी की संयुक्त टीम ने खिजरी चौक के समीप एक ट्रक को जांच के लिए रोका. जांच के क्रम में पाया गया कि ट्रक जेएच 09 एपी 0278 कोयला लदा हुआ है. चालक कोयला से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका. इसके बाद कोलया लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया. तिसरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एसयूवी से पांच पेटी अंग्रेजी अवैध शराब जब्त

तिसरी. थानसिंहडीह ओपी चेकनाका के पास शुक्रवार का शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया. नेतृत्व ओपी प्रभारी नीरज कुमार कर रहे थे. इस दौरान एक ब्लैक कलर की एसयूवी से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया हुआ. ओपी प्रभारी ने कहा गुप्त सुचना मिली थी कि एक एसयूवी से अंग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है. इस सूचना के आधार पर वाहन जांच शुरू किया गया. एसयूवी संख्या एचआर70सी 4474 को रोकने का इशारा किया गया, तो चालक चकमा देकर भागने में लगा. भागने के क्रम में वाहन एक पेड़ में टक्कर मार दी. इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. जांच में वाहन में पांच पेटी शराब मिली. शराब जब्त कर वाहन के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola