93 सौ किलो जावा महुआ व 440 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

93 सौ किलो जावा महुआ व 440 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन

गिरिडीह. लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग लगातार अवैध जावा महुआ शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में धनवार थाना व परसन ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध जावा महुआ शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्रियों को नष्ट किया गया. साथ ही, भारी मात्रा में जावा महुआ और महुआ शराब को भी नष्ट किया गया. इस बाबत उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 93 सौ किलो जावा महुआ एवं 440 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. शराब चुलाई के वाले उपकरण, भट्ठी को नष्ट कर दिया गया और अवैध शराब को जब्त किया गया. छापेमारी में चुलायी गयी शराब के तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक के रवि रंजन, रवींद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, धनवार थाना पुलिस बल, गृह रक्षक जवान आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola