Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 ने किया नामांकन

Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत में निकाय चुनाव पहली बार हो रहा है. इसमें लोग बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले रहे हैं. प्रतिनिधि बनकर समाज सेवा करने की चाहत है. बीते दिनों से नाजिर रशीद कटवाकर नामांकन पर्चा दाखिल कर रहे हैं.

विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. इस तरह अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 19 प्रत्याशी नामांकन दाखिल करवा चुके हैं. इसमें आरती देवी, चेतना तर्वे, श्रुतिप्रिया कौर, कंचन देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता प्रसाद, शोभा देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, प्रीतपाल कौर, थमिया देवी, विनीता देवी शाह, यशोदा कुमारी, कंवलप्रीत सलूजा, मंदोदरी देवी, मंजू देवी, किरण नारायण, कौशल्या देवी व शालिनी कुमारी शामिल हैं. जबकि कुल 23 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई थी.

वार्ड 1-6 तक में 46 व 7-12 तक में कुल 35 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

वहीं वार्ड 1 से 6 के तक के लिए कुल 46 व वार्ड 7 से 12 तक के लिए कुल 35 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि नामांकन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. पांच फरवरी को स्क्रूटनी व सामान्य ऑब्जर्वर के साथ अधिकारियों व प्रत्याशियों की बैठक होगी. जबकि, छह फरवरी को नाम वापसी तथा सात को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूरे चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लाख तक की राशि खर्च कर पायेंगे. खर्चों की निगरानी के लिए बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के लिए आयकर विभाग व निगरानी विभाग के अधिकारी नियुक्तकिये गये. नामांकन कार्य में सरिया के सीओ संतोष कुमार, बीडीओ ललित नारायण तिवारी, पीरटांड़ के सीओ ऋषिकेश मरांडी, बगोदर कोनार नहर प्रमंडल के एई संजय कुमार साव, सहायक कृषि अभियंता उत्तम कुमार व संजय कुमार महतो समेत अन्य कर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola