कर्मिला टुडू, प्रदीप समेत 31 लोग झामुमो से हुए निष्कासित

Updated at : 06 Jan 2020 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मिला टुडू, प्रदीप समेत 31 लोग झामुमो से हुए निष्कासित

गिरिडीह : विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने एवं बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई की गयी है. झामुमो ने ऐसे 31 लोगों को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी से निष्कासित होने वालों में झामुमो के कई पदाधिकारी, केंद्रीय समिति […]

विज्ञापन

गिरिडीह : विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने एवं बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई की गयी है. झामुमो ने ऐसे 31 लोगों को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी से निष्कासित होने वालों में झामुमो के कई पदाधिकारी, केंद्रीय समिति सदस्य व कार्यकर्ता शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक संख्या गांडेय विधान सभा क्षेत्र से है.

निष्कासितों की सूची में गांडेय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप से चुनाव लड़ने वाली कर्मिला टुडू एवं जमुआ से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले प्रदीप हाजरा भी शामिल हैं. इस संबंध में रविवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला सचिव महालाल सोरेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की. कहा कि झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश के आलोक में चुनाव के दौरान महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने व बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वालों को निष्कासित कर दिया गया है.
इनमें गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जॉन मुर्मू, प्रधान हांसदा, बैजनाथ मुर्मू, अशोक सोरेन, रस्सीलाल मरांडी, सनातन चौड़े, मोतीलाल मुर्मू, प्रकाश पंडित, बादल किशोर किस्कू, अनवर अंसारी, बासुदेव मंडल, बैजू वर्मा, लेखो मंडल, राजन मुर्मू, प्रेम मुर्मू, हलीम सरदार, बासुदेव रविदास, कर्मिला टुडू, शिबू मुर्मू, नुनूलाल मुर्मू, नरसिंह नारायण देव, अनिरुद्ध गुप्ता, तीरथ शर्मा, मधु राय, केशो रविदास, जमुआ विधान सभा क्षेत्र से प्रदीप हाजरा व गीता हाजरा, गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र से ओमप्रकाश सिंह, रमेश चंद्रवंशी, अंजय यादव व मो. सन्नी राईन शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola