गिरिडीह : नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर पुलिस ने उखाड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह/लेदा : मतदान की तारीख पास आने के साथ ही नक्सली भी सक्रिय हो गये हैं. नक्सली इलाके में नक्सली पोस्टर चिपका कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. शनिवार की रात भी नक्सलियों ने मुफस्सिल व बिरनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पोस्टर चिपकाया. नक्सलियों ने कुरुमडीहा मोड़ पर स्थित पांच दुकानों की […]
विज्ञापन
गिरिडीह/लेदा : मतदान की तारीख पास आने के साथ ही नक्सली भी सक्रिय हो गये हैं. नक्सली इलाके में नक्सली पोस्टर चिपका कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. शनिवार की रात भी नक्सलियों ने मुफस्सिल व बिरनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पोस्टर चिपकाया. नक्सलियों ने कुरुमडीहा मोड़ पर स्थित पांच दुकानों की दीवारों सहित कुल सात जगहों पर पोस्टर चिपकाया था. वहीं सड़क के किनारे बड़ा सा बैनर भी लगा दिया था. गरागुरो इलाके में भी पोस्टरबाजी की थी. जानकारी मिलने पर रविवार की अहले सुबह पुलिस पहुंची और पोस्टर-बैनर को उखाड़कर कब्जे में लिया. पोस्टर लगाये जाने के बाद इस इलाके के लोग सहमे हुए हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन