ePaper

सरिया में बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये की चोरी

Updated at : 07 Dec 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
सरिया में बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये की चोरी

हजारीबाग रोड : सरिया विवेकानंद चौक के पास से शुक्रवार को शिक्षक शहादत हुसैन की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने एक लाख रुपये उड़ा लिये. जानकारी के अनुसार मोकामो उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक मो. शहादत हुसैन सरिया स्थित स्टेट बैंक की शाखा से शुक्रवार को एक लाख रुपये की निकासी कर वापस लौट […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड : सरिया विवेकानंद चौक के पास से शुक्रवार को शिक्षक शहादत हुसैन की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने एक लाख रुपये उड़ा लिये. जानकारी के अनुसार मोकामो उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक मो. शहादत हुसैन सरिया स्थित स्टेट बैंक की शाखा से शुक्रवार को एक लाख रुपये की निकासी कर वापस लौट रहे थे.

शाम लगभग पांच बजे विवेकानंद चौक स्थित अशोक फार्म में दवा लेने के लिए उसनी अपनी बाइक (जेएच 11 एफ 2173) को खड़ी की. कुछ मिनट के बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक की डिक्की खुली मिली और रुपयों का बैग गायब मिला. भुक्तभोगी ने बताया कि डिक्की में एक लाख नकद, पासबुक व कुछ कागजात भी थे. समाचार लिखे जाने तक सरिया पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola