अमरूद को लेकर मारपीट, एक घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के कोल्डीहा में अमरूद को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल सुरेश यादव के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुरेश का कहना है कि चार दिसंबर को मेघन मिस्त्री की दुकान पर गया और उसे चार अमरूद खाने […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के कोल्डीहा में अमरूद को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल सुरेश यादव के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सुरेश का कहना है कि चार दिसंबर को मेघन मिस्त्री की दुकान पर गया और उसे चार अमरूद खाने के लिए दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान वहीं पर बैठे कोल्डीहा के अर्जुन सिंह को मेघन ने अमरूद दिया. इस पर अर्जुन ने गाली देते हुए कहा कि वह उसका अमरूद नहीं खायेगा. गाली देने से मना करने पर बसूला से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. इलाज को लेकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन