नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने जमुआ से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर निवासी रोहित पोद्दार है. मंगलवार को पुलिस ने रोहित को पोस्को के विशेष न्यायालय के विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे गिरिडीह जेल भेज […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने जमुआ से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर निवासी रोहित पोद्दार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने रोहित को पोस्को के विशेष न्यायालय के विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया. रोहित को एसआइ हेमा कुमारी ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि रोहित मुफस्सिल थाना कांड संख्या – 134/19 का नामजद अभियुक्त है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था. सूचना पर उसे जमुआ से पकड़ा गया.

गिरिडीह : बाइक चोरी में एक गया जेल

बाइक चोरी के आरोप में मुफस्सिल पुलिस ने एक युवक को जेल भेजा है. जेल भेजा गया युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरगोड़वा गांव निवासी प्रमोद हांसदा है. यह जानकारी एएसआइ श्रवण कुमार सिंह ने दी. बताया कि मई माह में सिरसिया निवासी आनंद कुमार मरांडी ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले की पड़ताल की जा रही थी इसी दौरान आनंद की बाइक के साथ प्रमोद को पकड़ा गया. प्रमोद से पूछताछ की गयी और पड़ताल पूरी होने के बाद मंगलवार को उसे जेल भेजा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola