पांच दिनों से झारखंड का युवक मलेशिया की जेल में है बंद

Updated:
विज्ञापन

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के श्रीरामडीह निवासी गुरुचरण महतो का पुत्र विकास कुमार महतो (32) इमिग्रेशन कानून के उल्लंघन के आरोप में मलेशिया की जेल में पांच दिनों से बंद है. विकास 29 अक्तूबर 2019 को बाजार के लिए बाहर निकला था. तभी मलेशिया इमिग्रेशन के अधिकारियों ने वीजा की अवधि खत्म होने के […]

विज्ञापन

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के श्रीरामडीह निवासी गुरुचरण महतो का पुत्र विकास कुमार महतो (32) इमिग्रेशन कानून के उल्लंघन के आरोप में मलेशिया की जेल में पांच दिनों से बंद है. विकास 29 अक्तूबर 2019 को बाजार के लिए बाहर निकला था. तभी मलेशिया इमिग्रेशन के अधिकारियों ने वीजा की अवधि खत्म होने के कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी उसके परिजनों को गिरफ्तारी के दूसरे दिन उसके मित्र हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा निवासी अर्जुन महतो ने उसकी पत्नी बसंती देवी को फोन पर दी. इस संबंध उसकी पत्नी बसंती देवी ने कहा कि धोखा देकर एजेंट द्वारा उन्हें टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया ले जाया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola