समझौता के बाद पंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्त

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : रांची में विभागीय सचिव के समक्ष लिखित समझौता के बाद पंचायत सचिव संघ की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हाे गयी. यह जानकारी संघ के मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञिप्त में दी. उन्होंने हड़ताल के सफल संचालन के लिए संघ के राज्याध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा व महामंत्री जीतेंद्र सिंह […]

विज्ञापन

गिरिडीह : रांची में विभागीय सचिव के समक्ष लिखित समझौता के बाद पंचायत सचिव संघ की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हाे गयी. यह जानकारी संघ के मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञिप्त में दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने हड़ताल के सफल संचालन के लिए संघ के राज्याध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा व महामंत्री जीतेंद्र सिंह बड़ाइक को साधुवाद दिया. इसके साथ ही एक महीने तक जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के सफल मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह, महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन, उप महामंत्री अमर किशोर प्रसाद सिन्हा आदि के प्रति आभार जताया.

उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि वे अविलंब अपने कार्यालय में योगदान देकर सरकारी कार्य का संपादन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नौ सूत्री मांगों पर गुरुवार को विभागीय सचिव के साथ लिखित समझौता होने के बाद यह निर्णय लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola