सड़क हादसे में ससुर की मौत, बहू गंभीर

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया जीटी रोड, एक घंटे तक फंसे रहे राहगीर बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित सिरैय मोड़ (झरी पुल) के समीप सड़क हादसे में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोपहर करीब एक […]

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया जीटी रोड, एक घंटे तक फंसे रहे राहगीर

आपके शहर में

विज्ञापन

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित सिरैय मोड़ (झरी पुल) के समीप सड़क हादसे में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोपहर करीब एक बजे हेसला के कोड़ाडीह निवासी प्रसादी महतो अपनी बहू के साथ मोपेड से सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक कंटेनर ने चपेट में ले लिया. मोपेड चला रहे प्रसादी महतो (60) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

उनकी बहू देवंती देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे. महिला को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को परिवारिक लाभ के तहत मिलने वाली राशि भुगतान का आश्वासन दिये जाने की पहल पर करीब एक घंटे बाद सड़क जाम हटा.

घटना के बाद वाहन को छोड़ कर चालक फरार हो गये. इधर, बगोदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है, वहीं एक महिला घायल है.

जाम हटते ही कार की चपेट में आया बाइक सवार : जाम हटते ही वाहनों को तेजी से भगाने की फिराक में बगोदर चौक पर एक कार की चपेट में एक बाइक सवार आ गया. इससे बाइक सवार चोटिल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी. बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola