बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोली मारी

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे स्थानीय भाजपा नेता जलेश्वर साव को दिनदहाड़े गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी जलेश्वर साव रितुडीह के मुखिया रूपा देवी के पति है. जलेश्वर को तीन गोली लगी है. एक […]
बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे स्थानीय भाजपा नेता जलेश्वर साव को दिनदहाड़े गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी जलेश्वर साव रितुडीह के मुखिया रूपा देवी के पति है. जलेश्वर को तीन गोली लगी है.
एक गोली बायीं बांह व दो गोली बायीं पसली में लगी है. एक गोली बांह को छूते हुए निकल गयी. पसली में लगी दोनों गोली शरीर के अंदर फंसी हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जलेश्वर को बीजीएच में भर्ती कराया. यहां चिकित्सक शरीर में फंसी गोली को बाहर नहीं निकाल सके. स्थिति को गंभीर पाते हुए रांची के वेदांता रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




