बगोदर विधायक के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाल-बाल बचे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, एक अंगरक्षक घायल बगोदर-हजारीबाग पथ पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के आलकोपी के पास घटी घटना बगोदर : बगोदर-विष्णुगढ़ पथ पर आलकोपी मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बाल-बाल बच गये. हालांकि घटना में उनके अंगरक्षक मनोरंजन प्रसाद घायल हो गये. घटना बुधवार दोपहर करीब […]
विज्ञापन
बाल-बाल बचे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, एक अंगरक्षक घायल
बगोदर-हजारीबाग पथ पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के आलकोपी के पास घटी घटना
बगोदर : बगोदर-विष्णुगढ़ पथ पर आलकोपी मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बाल-बाल बच गये. हालांकि घटना में उनके अंगरक्षक मनोरंजन प्रसाद घायल हो गये. घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है.
बताया जाता है कि विधायक नागेंद्र महतो अपनी टाटा स्ट्रोम गाड़ी (जेएच10 सीडी- 9001) से बगोदर से रांची जा रहे थे. इसी क्रम में विष्णुगढ़ पथ के अलकोपी के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटैक करने के दौरान टक्कर मार दी.
जिससे विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वाहन में पीछे बैठे विधायक के अंगरक्षक मनोरंजन प्रसाद को चोट आयी है. वाहन में विधायक श्री महतो के अलावा वाहन में बैठे बालचंद पटेल समेत अन्य दो लोग बाल-बाल बच गये. ट्रक चालक नशे में था. वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर विष्णुगढ़ पुलिस को सौंप दिया. हालांकि सूचना पाकर बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह भी वहां पहुंचे. विधायक की गाड़ी को सरकारी चालक सुरेश साव चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










