ePaper

विवाहिता को भगाने वाले युवक को भेजा गया जेल

Updated at : 20 Sep 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को भगाने वाले युवक को भेजा गया जेल

बेंगाबाद : करमा पर्व के मौके पर मायके आयी विवाहिता को प्रेम जाल में फांसकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. विवाहिता के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामला मोतीलेदा पंचायत का. विवाहिता ने कहा कि करमा पर्व के मौके पर वह […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : करमा पर्व के मौके पर मायके आयी विवाहिता को प्रेम जाल में फांसकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. विवाहिता के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामला मोतीलेदा पंचायत का. विवाहिता ने कहा कि करमा पर्व के मौके पर वह ससुराल से मायके आयी थी.

इस दौरान ट्रैक्टर चालक परसन गांव निवासी मुंशी महतो ने उसे बहला-फुसलाकर खंडोली घुमाने ले गया. यहां से एक अन्य स्थान घुमाने की बात कहकर उसने उसे निजी वाहन से मधुपुर के रास्ते इलाहाबाद ले गया और इस बीच उसके साथ कई बार शारीरिक संबध स्थापित किया गया. इसके बाद युवक उसे लेकर बेंगाबाद थाना पहुंचा. विवाहिता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया, जबकि विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola