हादसे में साइिकल सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी पथ पर चमरखो व काला पत्थर के बीच सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक पीरटांड़ थाना इलाके के चंपानगर निवासी सोनू लाल मरांडी (39) है, जबकि घायल इसी गांव का जगदीश सोरेन है. सोनूलाल दोपहर करीब 1.30 बजे साइकिल पर […]
गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी पथ पर चमरखो व काला पत्थर के बीच सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक पीरटांड़ थाना इलाके के चंपानगर निवासी सोनू लाल मरांडी (39) है, जबकि घायल इसी गांव का जगदीश सोरेन है.
सोनूलाल दोपहर करीब 1.30 बजे साइकिल पर गिरिडीह से चंपानगर जा रहा था, उसके साथ जगदीश सोरेन भी था. साइकिल जब चमरखो से आगे बढ़ी तो पीछे से आ रही पिकअप वैन ने पीछे से धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद पिकअप वैन को लेकर चालक भाग निकला. हालांकि, ग्रामीणों ने वाहन को खदेड़कर पकड़ लिया. इस बीच मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










