ईंट उतारने के दौरान एचटी तार सटने से मजदूर की मौत, दो भाई समेत तीन झुलसे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2019 3:14 AM

विज्ञापन

दुखद : नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह गांव की घटना परिजनों ने मुआवजा की मांग को ले शव उठने से रोका सियाटांड़ : नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह गांव में शनिवार शाम को भट्ठा से ईंट उतारने के दौरान हाइटेंशन तार(11 हजार वोल्ट) की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि […]

विज्ञापन

दुखद : नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह गांव की घटना

परिजनों ने मुआवजा की मांग को ले शव उठने से रोका

सियाटांड़ : नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह गांव में शनिवार शाम को भट्ठा से ईंट उतारने के दौरान हाइटेंशन तार(11 हजार वोल्ट) की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य झुलस गये. मृतक सियाटांड़ पंचायत के चौरा गांव निवासी 22 वर्षीय परमेश्वर रविदास (पिता शोभी रविदास) है.
वहीं झुलसनेवालाें में उसके दो सगे भाई रामेश्वर रविदास और तीरू रविदास के अलावा एक अन्य मजदूर शिबू महतो शामिल है. सूचना पाकर ओपी पुलिस ने पहुंचकर शव उठाने का प्रयास किया,लेकिन परिजनों ने भट्ठा मालिक से मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से रोक दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola