हीरोडीह में छात्रा की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2019 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

दादा-दादी, चाचा व अन्य पर आरोप जमुआ/हीरोडीह :हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा में 16 वर्षीय छात्रा आशा कुमारी (पिता अनिरुद्ध मंडल) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी. सूचना पर पहुंची हीरोडीह पुलिस ने शव को घर की एक चारपाई के नीचे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मृतका की मां तेजनी […]
विज्ञापन
दादा-दादी, चाचा व अन्य पर आरोप
जमुआ/हीरोडीह :हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा में 16 वर्षीय छात्रा आशा कुमारी (पिता अनिरुद्ध मंडल) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी. सूचना पर पहुंची हीरोडीह पुलिस ने शव को घर की एक चारपाई के नीचे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मृतका की मां तेजनी देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह गांव स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने गयी थी. 11 बजे वह स्कूल से लौट कर आयी और बेटी से पानी मांगा.
आवाज देने के बावजूद जब वह घर से नहीं निकली तो अंदर जाकर देखा तो बेटी चारपाई के नीचे मृत पड़ी थी. कहा कि दो दिन पूर्व मेरे ससुर एवं देवर ने मारपीट की थी और कहा था कि तुम एवं तुम्हारी बेटी को मार कर फेंक देंगे. कहा कि मुझे घर में नहीं देखकर ससुर भैरो मंडल, सास अदनी देवी, देवर टेकलाल मंडल, गोतनी ममता देवी एवं अन्य परिजनों ने मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चारपाई के नीचे रख दिया. कहा कि उसकी पुत्री भातु महतो उच्च विद्यालय भंडारो में 10वीं में पढ़ती थी और पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं.
इधर, इस मामले को लेकर एसआइ हसनैन अंसारी ने शव को पोस्टमार्टम करने गिरीडीह भेज दिया,जबकि मृतका की मां तेजनी देवी की लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हीरोडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आवेदन के पर मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




