युवक को गोली मार कर किया जख्मी

जमुआ थाना क्षेत्र में बढ़ रहा है अपराधियों का मनोबल जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. बीते 12 जनवरी को थाना क्षेत्र के खुर्द मगहा के युवा व्यवसायी को गोली मारने की घटना का अभी तक उद्भेदन भी नहीं हुआ कि बुधवार की देर रात मेरखोगुंडी कला के […]
जमुआ थाना क्षेत्र में बढ़ रहा है अपराधियों का मनोबल
जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. बीते 12 जनवरी को थाना क्षेत्र के खुर्द मगहा के युवा व्यवसायी को गोली मारने की घटना का अभी तक उद्भेदन भी नहीं हुआ कि बुधवार की देर रात मेरखोगुंडी कला के एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया.
जमुआ पुलिस ने गोली से घायल लक्ष्मण यादव (पिता टुपाली महतो, उम्र 38 वर्ष) को पीएचसी जमुआ लाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉ राजेश कुमार दूबे ने घायल को गिरिडीह भेज दिया. इधर, घटना को ले भुक्तभोगी लक्ष्मण यादव के बयान पर जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपने बयान में लक्ष्मण ने कहा है कि वह रात 8.30 बजे स्काॅर्पियो से अपने घर जा रहा था.
स्काॅर्पियो के पीछे बाइक पर सवार दो लोग आ रहे थे. जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, बाइक सवार दो में से एक ने सामने से गोली चला दी. गोली उसके (लक्ष्मण) के बायें हाथ की अंगुली में लगी और वह गिर गया. हो- हल्ला होने पर जब तक ग्रामीण जुटे, हमलावर अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले. बता दें कि बीते 12 जनवरी को भी युवा व्यवसायी नौशेर आदिल को जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर खुर्दमगहा में अपराधियों ने शाम सात बजे गोली मारकर जख्मी कर दिया था. जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




