ओपेन कास्ट हमले में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के ओपेनकास्ट माइंस प्रबंधक के कार्यालय व वर्कशॉप पर हुए हमले के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये नामजदों में पचंबा थाना इलाके के गुहियाटांड़ निवासी पप्पू मुर्मू व जुगल बेसरा हैं. दोनों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में प्रस्तुत […]
गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के ओपेनकास्ट माइंस प्रबंधक के कार्यालय व वर्कशॉप पर हुए हमले के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किये गये नामजदों में पचंबा थाना इलाके के गुहियाटांड़ निवासी पप्पू मुर्मू व जुगल बेसरा हैं. दोनों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने यह जानकारी दी 30 जून की रात को ओपेनकास्ट पर हमला बोला गया था. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ व पथराव किया गया था. इसे लेकर मुफस्सिल थाना में सीसीएल के सुरक्षा इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में 31 लोगों को नामजद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




