बेंगाबाद : कार सवार युवकों ने रात 11 बजे विक्षिप्त महिला को अगवा कर किया गैंगरेप, मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

बेंगाबाद :थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा में एक विक्षिप्त महिला से चार युवकों ने गैंगरेप किया. महिला एक होटल के बाहर शनिवार की रात में सड़क पर घूम रही थी, इसी दौरान होटल से खाना खाकर बाहर निकले युवकों ने महिला को उठा लिया. ये लोग महिला को कार में लेकर गये और गैंगरेप किया. […]
विज्ञापन
बेंगाबाद :थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा में एक विक्षिप्त महिला से चार युवकों ने गैंगरेप किया. महिला एक होटल के बाहर शनिवार की रात में सड़क पर घूम रही थी, इसी दौरान होटल से खाना खाकर बाहर निकले युवकों ने महिला को उठा लिया.
ये लोग महिला को कार में लेकर गये और गैंगरेप किया. रविवार की सुबह कुछ महिलाएं बिझैया स्थित मूंगो नाला की तरफ गयीं, तो वहां एक पेड़ के पास विक्षिप्त महिला को अर्द्धनग्न और अस्त-व्यस्त हालत में पाया. पुलिस महिला को थाना ले आयी और आगे की कार्रवाई शुरू की. झाड़ियों से महिला के कपड़े पुलिस ने जब्त किये हैं.
पुलिस महिला को थाना लेकर आयी है. जांच में यह पता चला है कि छोटकी खरगडीहा के समीप के एक होटल में शनिवार की रात चार युवक खाना खाने आये थे. रात 11 बजे पीड़िता होटल के समीप से गुजर रही थी. चारों युवक भोजन कर होटल से निकले और महिला को कार में जबरन बैठा कर भाग निकले. यह जानकारी होटल संचालक ने पुलिस को दी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




