मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

29 अप्रैल की रात बदडीहा स्थित दुकान में हुई थी चोरी गिरिडीह : मुफस्सिल पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व थाना इलाके के बदडीहा में संचालित मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डुमरी थाना […]

विज्ञापन

29 अप्रैल की रात बदडीहा स्थित दुकान में हुई थी चोरी

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व थाना इलाके के बदडीहा में संचालित मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डुमरी थाना इलाके के ससारखो के रोहित कुमार दास को जेल भेज दिया गया है.
यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने दी. बताया कि चोरी की इस घटना के प्रतिवेदित होने के बाद से कांड संख्या 97/17 का अनुसंधान सअनि श्रवण कुमार सिंह कर रहे थे. छानबीन के क्रम में कई लोगों से पूछताछ की गयी थी. पूछताछ के मिले महत्वपूर्ण जानकारी के बाद छानबीन शुरू की गयी. इस बीच यह पता चला कि चोरी का मोबाइल ससारखो के रोहित के पास है. बुधवार को डुमरी थाना इलाके के ससारखो में छापेमारी कर रोहित को पकड़ा गया. बताया कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की खोजबीन की जा रही है. जल्द ही अन्य अपराधी धरे जायेंगे.
बता दें कि 30 अप्रैल को बदडीहा निवासी राहुल विश्वकर्मा जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान में चोरी हो गयी है. चोरों ने दुकान से 40 नया मोबाइल और पांच पुराने मोबाइल समेत कई सामान पर हाथ साफ किया था. थाना में की शिकायत में राहुल ने बताया था कि कुल चोरी लगभग 1.75 लाख रुपये की हुई थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola