पीरटांड़ : करंट से पिता-पुत्र की मौत

Updated at : 26 Apr 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पीरटांड़ : करंट से पिता-पुत्र की मौत

स्टैंड पंखा मरम्मत करने दौरान करंट की चपेट में आये दोनों पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र की भारती चलकरी पंचायत के बनासो गांव में बुधवार की रात करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी, वहीं एक महिला झुलस गयी. महिला का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. मृतकों में सनु राय(45) व […]

विज्ञापन

स्टैंड पंखा मरम्मत करने दौरान करंट की चपेट में आये दोनों

पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र की भारती चलकरी पंचायत के बनासो गांव में बुधवार की रात करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी, वहीं एक महिला झुलस गयी. महिला का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. मृतकों में सनु राय(45) व उसका पुत्र चमटू राय (18) है. घायल महिला सनु की पत्नी लीलावती देवी (40) है. बताया जाता है कि बुधवार की रात नौ बजे चल रहे स्टैंड पंखा के सामनेवाले हिस्सा में चमटू प्लास्टिक लगा रहा था.

इसी दौरान अचानक पंखा में करंट प्रवाहित हो गया और चमटू उसक चपेट में आया. पुत्र को पंखा में चिपकते देख उसके पिता सनु दौड़े और छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट में आ गये. दोनों पंखा से चिपकता व छटपटाता देख लीलावती भी दौड़ कर पहुंची, और छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट का झटका लगा और वह दूर जा गिरी.

छोटे पुत्र ने काटा स्वीच : इधर इस घटना पर नजर पड़ते ही सनु का छोटा पुत्र अशोक राय ने मुख्य स्वीच को काटा, लेकिन तब तक पिता व पुत्र बुरी तरह से झुलस चुके थे. कुछ देर बाद दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

घर में चल रही थी शादी की तैयारी: सनु के घर में उसके पुत्र चमटू व अशोक, सनु की पत्नी व माता-पिता रहते हैं. सनु के पिता अघनु राय ने बताया कि उसका बेटा सनु मुंबई में काम करता था.

सनु के पुत्र चमटू की शादी की तैयारी चल रही थी. गुरुवार को चमटु के लिये लड़की देखने सनु प्रधानडीह जाने वाला था. शाम तक घर में खुशी का माहौल था और सभी शादी की ही चर्चा कर रहे थे कि इस बीच काल ने उसके घर को घेर लिया. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि सनु एक सप्ताह पूर्व ही बेटे की शादी के लिए मुंबई से लौटा था. चमटु 10वीं की पढ़ाई प्रोजेक्ट स्कूल पीरटांड़ से की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola