नक्सलियों ने वन विभाग के निर्माणाधीन गार्ड क्वार्टरों को उड़ाया
गोइलकेरा : गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुइड़ा में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने वन विभाग की ओर से बनाये जा रहे गार्ड क्वार्टरों को उड़ा दिया. धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया. 15-20 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने स्लोगन लिखे पोस्टरों को जगह-जगह चिपका दिया. सूचना पाकर घटना के करीब 12 घंटे […]
गोइलकेरा : गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुइड़ा में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने वन विभाग की ओर से बनाये जा रहे गार्ड क्वार्टरों को उड़ा दिया. धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया. 15-20 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने स्लोगन लिखे पोस्टरों को जगह-जगह चिपका दिया. सूचना पाकर घटना के करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एसपी चंदन झा के नेतृत्व में अभियान एसपी मनीष रमन, सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट पीसी गुप्ता के अलावे जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पहुंचे. जवानों ने पोस्टर व बुकलेट को जब्त कर मेटल डिटेक्टर व खोजी कुत्तों के सहारे क्षेत्र की तलाशी ली. हालांकि तलाशी में कोई भी जिंदा बम नहीं मिला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए