ढाई माह बाद भी मां-बच्चों को नहीं ढूंढ़ सकी जमुआ पुलिस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमुआ : ढाई माह से अपने दो बच्चों के साथ लापता महिला का अब कोई सुराग नहीं मिल पाया है. उसकी मां ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. मां का आरोप है कि पुलिस को आवेदन सौंपने के दो माह 20 दिन बाद भी जमुआ पुलिस ने न तो हत्या […]
विज्ञापन
जमुआ : ढाई माह से अपने दो बच्चों के साथ लापता महिला का अब कोई सुराग नहीं मिल पाया है. उसकी मां ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. मां का आरोप है कि पुलिस को आवेदन सौंपने के दो माह 20 दिन बाद भी जमुआ पुलिस ने न तो हत्या का मामला दर्ज किया है और न ही उसकी बेटी का कोई पता चल पाया है. महिला की मां प्रतिदिन जमुआ थाना का चक्कर लगाने को विवश है. मामला जमुआ थाना क्षेत्र के मुरखारी गांव का है.
पहले दर्ज कराया था सनहा, बाद में हत्या का आरोप लगा दिया आवेदन : जमुआ थाना क्षेत्र धरासिंघटांड़ निवासी कलवा देवी पति (स्व प्रभु दास) थाना में आवेदन देकर कहा था कि उसकी 30 वर्षीय बेटी नुनिता देवी अपने आठ वर्षीय पुत्र सनी कुमार और छह वर्षीय पुत्र पवन दास के साथ 31 दिसंबर 2018 से लापता है.
आवेदन पर जमुआ थाना के तत्कलीन थानेदार दिलेशवर कुमार ने सनहा दर्ज कर लापता मां-बेटे की खोजबीन का निर्देश दिया था. एक सप्ताह तक कोई सुराग नहीं मिलने पर महिला की मां कलवा देवी ने पुन: 10 जनवरी 2019 को आवेदन देकर अपने दामाद समेत सात लोगों पर मां-बेटों की हत्या कर देने का आरोप लगाया, लेकिन ढाई माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










