गिरिडीह : मोटापा के कारण नहीं हो रही थी शादी, परेशान थी पुत्री, पिता से हुआ विवाद, केरोसिन तेल उड़ेल कर शरीर पर लगायी आग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी कृष्णानगर में पिता व पुत्री के बीच हुए नोक-झोंक के बाद पुत्री ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल से उडेल कर आग लगा ली. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका सेवानिवृत्त डाक कर्मी विपिन सिंह की 31 वर्षीय पुत्री अंशु सिंह है. बताया जाता है […]

विज्ञापन

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी कृष्णानगर में पिता व पुत्री के बीच हुए नोक-झोंक के बाद पुत्री ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल से उडेल कर आग लगा ली. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका सेवानिवृत्त डाक कर्मी विपिन सिंह की 31 वर्षीय पुत्री अंशु सिंह है. बताया जाता है कि अंशु और उसके पिता विपिन सिंह के बीच मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी.

विज्ञापन

इसके बाद अंशु ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चली गयी. इसी बीच अचानक रात के करीब 2.30 बजे अंशु के कमरे से चिल्लाने की आवाज आयी. अंशु के चिल्लाने के बाद उसके पिता विपिन सिंह कमरे के अंदर घुसे तो देखा कि अंशु बुरी तरह से झुलसी हुई है. इसके बाद उसके पिता ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया.

हो-हल्ला के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि अंशु का शरीर पूरी तरह से झुलस गया था. घटना के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी अजरकांत झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की.

मोटापा के कारण नहीं हो रही थी शादी, परेशान थी पुत्री

अंशु के पिता विपिन सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री मोटापे की बीमारी से ग्रसित थी. मोटापे के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इस बात के कारण वह काफी परेशान रह रही थी. उनकी पुत्री के साथ मंगलवार की रात को कुछ मामूली बात को लेकर थोड़ी सी कहा-सुनी हुई थी. हालांकि हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उनकी पुत्री आत्मघाती कदम उठायेगी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी : थाना प्रभारी

मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी अजरकांत झा ने बताया कि परिजनों द्वारा फर्द बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola