डायन कह परिवार पर हमला, तनाव

Updated at : 15 Aug 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
डायन कह परिवार पर हमला, तनाव

तिसरी : तिसरी थाना क्षेत्र के झांकनोदिह भट्टिकुंड गांव में मंगलवार की रात को कई ग्रामीणों ने डायन-भूत कहकर एक परिवार पर हमला बोल दिया. लोग घर पर पथराव करने लगे. हमलावरों ने घर को घेर रखा था. परिवार में छह सदस्य थे. इसमें परिवार का मुखिया, दो महिला सदस्य एक बच्ची और एक बच्चा […]

विज्ञापन
तिसरी : तिसरी थाना क्षेत्र के झांकनोदिह भट्टिकुंड गांव में मंगलवार की रात को कई ग्रामीणों ने डायन-भूत कहकर एक परिवार पर हमला बोल दिया. लोग घर पर पथराव करने लगे. हमलावरों ने घर को घेर रखा था. परिवार में छह सदस्य थे. इसमें परिवार का मुखिया, दो महिला सदस्य एक बच्ची और एक बच्चा और घर का दामाद शामिल हैं. हमले से बचकर परिवार का दामाद किसी तरह तिसरी थाना पहुंचा. मामले की सूचना रात लगभग 10 बजे पुलिस को मिली.
सूचना मिलते ही तिसरी के प्रभारी थानेदार के नेतृत्व में अधिकारी व जवान बाइक से ही गांव पहुंचे. इस दौरान ग्रामीण परिवार के सदस्यों को पीट रहे थे. पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पीड़ितों को बचाया, जिसमें परिवार का मुखिया गायब है. बाकी अन्य सदस्यों को पुलिस साथ लेकर आयी. घटना में परिवार के मुखिया की पत्नी व पुत्री घायल है.
दोनों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. अन्य सदस्य अभी थाना में ही हैं. घायलों का कहना है कि डायन-भूत की बात कहकर कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. ग्रमीणों की मंशा पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की थी. इधर, पुलिस का कहना है कि भीड़ के हमले से परिवार को बचाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola