गिर रहे ट्रांसफाॅर्मर व पोल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सियाटांड़ : जमुआ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उज्ज्वला योजना से हो रहे ग्रामीण विद्युतीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. यहां के लोगों का कहना है कि हवा के हल्के झोंके से भी खंभे टूटकर धराशायी हो रहे हैं. इससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है. इधर गोरो […]
विज्ञापन
सियाटांड़ : जमुआ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उज्ज्वला योजना से हो रहे ग्रामीण विद्युतीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. यहां के लोगों का कहना है कि हवा के हल्के झोंके से भी खंभे टूटकर धराशायी हो रहे हैं. इससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है. इधर गोरो पंचायत के गरडीह गांव में हवा के झोंके से करीब एक माह पूर्व ही ट्रांसफॉर्मर लदा खंभा टूटकर गिर गया. अबतक इसकी मरम्मत नहीं की गयी.
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है. ग्रामीणों को मुफ्त में बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं. लेकिन सियाटांड़ पंचायत में अब तक पोल और कवर तार नहीं लगाया गया है.
उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही सभी सामग्री
योजना के तहत सभी नये उपभाक्ताओं को एक डिजिटल मीटर के साथ स्वीच बोर्ड, एक एलइडी बल्ब, तार व सपरेट पंप दिया जाना है. लेकिन संवेदक की ओर से से किसी काे भी एलइडी बल्ब नहीं दिया जा रहा है. वहीं सियाटांड़ पंचायत के कई गांवों में लोगों के पुराने मीटर नहीं बदले गये हैं. सियाटांड़ निवासी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कई बार संवेदक को कहने पर भी कोई फायदा नहीं हुुुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










