दो कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दो कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने दो देसी कट्टा तथा दो कारतूस के साथ गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नवाडीह गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश धर दुबे के पुत्र राहुल कुमार धर दुबे को गिरफ्तार किया है. एसपी अभियान राहुल देव बड़ाइक ने प्रेस वार्ता कर गढ़वा थाना में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे को सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव का एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त सूचना के आधार पर राहुल के घर के पास पहुंची, तो देखा कि वह घर के आसपास घूम रहा है. इसके बाद उसे पुलिस ने भागते राहुल को दौड़कर पकड़ लिया. उसने बताया िकि हथियार धान के खेत में फेंक दिया है. उसकी निशानदेही पर धान के खेत से दो 8 एमएम का देसी कट्टा एवं दो जिंदा गोली बरामद की गयी.

दल में शामिल लोग : छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन रावत व प्रदीप यादव, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह एवं गढ़वा थाना के रिजर्व गार्ड के प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola