नाबालिग लड़की के घर पहुंचा युवक, धरा गया

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के घर पहुंचा युवक, धरा गया

विज्ञापन

फेसबुक के जरिये हुए प्यार में नाबालिग लड़की (15) के घर पहुंच कर एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव का है. नाबालिग लड़की मुस्लिम समुदाय की है. युवक रोहित कुमार यादव रमकंडा थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गांव का रहनेवाला है. वह महेंद्र यादव का पुत्र है. पुलिस ने युवक रोहित कुमार यादव को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की ने फोन कर युवक को शुक्रवार की रात 11 बजे अपने घर बुलाया था. युवक नाबालिग के कमरे में पलंग के नीचे घुसा हुआ था. इस बीच नाबालिग के घरवालों ने शनिवार की देर शाम युवक को पलंग के नीचे देख लिया. इसके बाद दोनों को पकड़ कर थाना लाया गया. नाबालिग को 164 बयान दर्ज कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया. युवक रोहित कुमार यादव दो दिन से नाबालिग के घर के पलंग के नीचे घुसकर रह रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola