युवक को जहरीले जंतु ने काटा, मौत

कांडी प्रखंड के अधौरा गांव में सोमवार को कन्हाई राम के पुत्र चंद्रमा राम (39 वर्ष) की मौत जहरीले जंतु के काटने से हो गयी.
कांडी : कांडी प्रखंड के अधौरा गांव में सोमवार को कन्हाई राम के पुत्र चंद्रमा राम (39 वर्ष) की मौत जहरीले जंतु के काटने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि चंद्रमा राम अपनी बहन के घर मझिआंव थाना के बिच्छी गांव में अपनी भगिनी की शादी में शामिल होने गया था. वह रविवार की रात छत पर सोया हुआ था.
इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया. जानकारी होते ही घर के लोगों ने तुरंत उसे मझिआंव अस्पताल ले गये, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यद्यपि मृतक के परिजन अभी भी अपने पुत्र को मृत नहीं मान रहे हैं और अस्पताल से वापस आने के बाद उसका झाड़-फूंक के लिए आसपास के गांवों में घुम रहे हैं. पहले उसके परिजन चंद्रमा को लेकर प्रखंड के जयनगरा गांव लेकर गये हुए थे.
वहां भी चंद्रमा को मृत घोषित कर दिया गया. बावजूद घर के लोगों का कहना है कि जहरीले जंतु के काटने से इतना शीघ्र कोई नहीं मरता है. इधर घर के महिला-पुरुषों का रो-रो कर बुरा हाल हो है.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










