दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड के सोनदाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक झामुमो, राजद और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सभी को भाजपा के पूर्व विधायक सह गढ़वा विधानसभा के संयोजक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भाजपा में शामिल कराया. भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में कृष्णा, प्रजापति, सुरेश भुइयां, रघु भुइयां, मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, चरकू भुइयां, बीरू भुइयां, नकल भुइयां, जयराम भुइयां, रामनाथ भुइयां, इंद्रदेव भुइयां, कामेश्वर प्रजापति, गणेश राम, मुकेश राम, अखिलेश राम, मनोज भुइयां, सनोज भुईयां, बिफान भुइयां, सुशील प्रजापति, विशाल प्रजापति, बिरझू भुइयां, शंकर राम व विनोद राम सहित अन्य शामिल हैं. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है. जनता अपना देश की कमान सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है. पलामू संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की तीसरी बार प्रचंड जीत हो रही है. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने रंका प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उपस्थित लोग : मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, विवेकानंद तिवारी व विकास तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola