गढ़वा: पति से फोन पर नोकझोंक के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने पति से फोन पर झगड़े के बाद घर में फांसी लगा ली. समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन

गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी चुनमुन पासवान की 26 वर्षीय पत्नी बिंदा देवी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया कि बिंदा देवी का पति गुजरात के जामनगर में काम करने गया है. शुक्रवार को मोबाइल फोन पर किसी घरेलू मामले को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गयी. इसके बाद बिंदा देवी ने घर में फांसी लगा ली. इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola