परिजनों की डांट से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा में एक 18 वर्षीय किशोरी ने परिजनों की डांट-फटकार से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
गढ़वा. श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंबा गांव निवासी अशोक राम की 18 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.
चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
घटना के संबंध में बताया गया कि घर में किसी बात को लेकर परिजनों ने दुर्गा कुमारी को डांट-फटकार लगायी थी. इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.
कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए