गढ़वा में SIR-2026: मैपिंग गड़बड़ी वाले मतदाताओं की हुई सुनवाई, BLO चला रहे फैमिली टुगेदर अभियान
सुनवाई करते एसडीओ | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत मैपिंग विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई हुई. 15 सितंबर तक प्रपत्र-8 में सुधार के लिए आवेदन करें.
गढ़वा. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत शनिवार को 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मैपिंग विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई की गयी. यह सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ मयंक भूषण समेत 14 अन्य सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने विभिन्न निर्धारित स्थलों पर की.
मतदाताओं से सीधे संवाद
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा ने मध्य विद्यालय लगमा में मतदान केंद्र संख्या 208 और 209 के मैपिंग विसंगति वाले मतदाताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. सुनवाई के दौरान मतदाताओं ने जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित पेशकार और तकनीकी टीम की मदद से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. तकनीकी टीम ने मतदाताओं को ऑनलाइन पिछले एसआईआर विवरण उपलब्ध कराने में सहयोग किया. इससे मतदाताओं में जागरूकता देखी गयी.
15 सितंबर तक प्रपत्र-8 में करें आवेदन
प्रशासन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 भर सकते हैं. वहीं मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार या स्थानांतरण के लिए 15 सितंबर 2026 से पहले बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए प्रपत्र-8 में आवेदन करना सुनिश्चित करें.
निर्धारित तारीख पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने अपील की है कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, वे निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, ताकि मैपिंग की विसंगतियों को दूर किया जा सके.
ये भी पढ़ें: गढ़वा: स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक से अभद्रता पड़ी महंगी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
होम टू रोल वेरिफिकेशन अभियान
एडीओ ने बताया कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में एक साथ रखने के लिए बीएलओ द्वारा होम टू रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत परिवारों का सत्यापन कर ''फेमली टूगेदर'' स्टीकर लगाया जा रहा है. निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से इस अभियान में बीएलओ को आवश्यक सहयोग देने की अपील की है, ताकि पूरे परिवार के नाम एक ही मतदाता सूची में लाये जा सकें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए